इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अहीर खेड़ी इलाके में दो कुख्यात बदमाशों के बीच आपसी रंजिश ने अब गैंगवॉर का रूप ले लिया है जानकारी के मुताबिक फिलहाल दिन रात क्षेत्र में रहने वाले आम लोगों का जीना हराम हो चुका है। पहले रेवाराम ने सीमा नाथ की टीम पर हमला किया इसके बाद से बौखलाई सीमा नाथ दर्जनों बदमाशों के साथ रेवाराम के घर और उसके मोहल्ले में अब जो व्यक्ति नजर आ रहा है उसके साथ मारपीट और खून खराबे पर उतर आई है। एक व्यक्ति को तलवार मारने की खबर सामने आई है जिसमें एफआईआर दर्ज हुई है। द्वारकापुरी थाना प्रभारी इस मामले को छोटा बताकर इस गेंगवार की ख़बर को ढाकने में लगे हुए हैं। लेकिन हकीकत में आम गरीब लोग इन दर्जनों बदमाशों की फ़ौज का विरोध तक नहीं कर पा रहे हैं। अगर किसी मामले की खबर थाने पर की भी जाती है। तो थाना प्रभारी मनीष मिश्र की पुलिसिंग केवल वारदात के वक्त हूटर बजाकर इति श्री करके छपरी बदमाशों को पकड़ कर सिंघम के गाने पर रिल अपलोड कर रही है । लेकिन हकीकत के में क्षेत्र के हालात डरावने हैं । जिसकी पूरी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी नहीं है । कुख्यात बदमाश महेश टोपी और उसकी पत्नी सीमा नाथ दोनों कई मामलों में ड्रग्स और अवैध शराब मामले में आरोपी रहे हैं। इसी के चलते साहब और उनके खास पट्ठो के ये मुंह लगे हुए हैं। जिसका खामियाजा इलाके की गरीब और मजदूर जनता भुगत रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment: