- जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ड्रग वेयरहाउस का किया निरीक्षण, अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने के दिए निर्देश
- श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपद में निर्माणाधीन ड्रग वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि अवशेष निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में कराना सुनिश्चित किया जाये। कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि धनराशि प्राप्त होने पर खिड़कियों में ग्रिल का कार्य, पैनल का कार्य, अग्निशमन उपकरण व अन्य अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करा दिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी भुवन चन्द्र पंत, कार्यदायी संस्था अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: