- बरसाती पानी के रिसाव से पुस्तक भंडार में लाखों की पाठ्य सामग्री खराब
- रुद्रपुर (देवरिया)। बीते दिनों हुई बारिश के दौरान पानी के ओवरफ्लो होकर गोदाम में पहुंचने और आसपास जलजमाव के कारण दीवारों में हुए रिसाव से लालाटोली वार्ड स्थित बुलेट पुस्तक केंद्र के गोदाम में रखी लाखों रुपये की पाठ्य सामग्री खराब हो गई। पुस्तक केंद्र के संचालक धीरज के अनुसार, बारिश के दौरान पानी गोदाम में पहुंच गया। इसके अलावा गोदाम के आसपास काफी देर तक पानी जमा रहने से दीवारों में रिसाव हुआ, जिससे अंदर रखी सामग्री भीग गई। उन्होंने बताया कि गोदाम में रखी छोटी-बड़ी कॉपियां, डायरियां, पुस्तकें, स्पायरल नोटबुक, रजिस्टर, परीक्षा कॉपियां समेत अन्य पाठ्य सामग्री पानी से प्रभावित हुई है। बारिश थमने के बाद सामग्री को बाहर निकालकर सुखाने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी सामान खराब हो चुका था। संचालक के मुताबिक, प्रारंभिक आकलन में करीब पांच लाख रुपये से अधिक की पाठ्य सामग्री के खराब होने का अनुमान है। उनका कहना है कि क्षतिग्रस्त सामग्री का काफी हिस्सा अब उपयोग के योग्य नहीं रह गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: