देवरिया के रुद्रपुर में आज सुबह पहुंचा पार्थिव शरीर, अंतिम विदाई से पहले ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।
सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर लेकर आ रही एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई।
हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों में जवान के परिजन और एंबुलेंस चालक भी शामिल बताए जा रहे हैं।
गांव में शव पहुंचते ही घरवालों में मचा कोहराम, चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
एक तरफ जवान के अंतिम संस्कार की तैयारी, दूसरी तरफ परिजनों की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया।
पूरे रुद्रपुर क्षेत्र में शोक की लहर, हर आंख नम और हर चेहरा गमगीन।
हादसे ने एक परिवार को ऐसा दर्द दिया, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
336 विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम गहिला-दुधैला निवासी, भारतीय सेना के सूबेदार मेजर श्री सत्यवान सिंह के निधन के उपरांत उनके पार्थिव शरीर को लेकर आ रही एंबुलेंस के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त होने से उनके पुत्र गौरव सिंह, सभासद श्री राजन चौधरी,रामसमुझ सिंह ,एवं चालक जसपाल के असामयिक निधन का समाचार सुनकर हृदय अत्यंत व्यथित है।
एक ही परिवार पर टूटे इस दोहरे वज्रपात की घड़ी में शब्दों से सांत्वना देना कठिन है।
आज भभौली घाट पर दिवंगत आत्माओं के अंतिम संस्कार में लोग सम्मिलित होकर उन्हें विदाई दी एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
क्षेत्र की जनता ने ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: