शिक्षकों का सम्मान समाज और राष्ट्र निर्माण का सम्मान : दिवाकर तिवारी

जिज्ञासा शिक्षक गौरव सम्मान एवं सम्मेलन में सैंकड़ो शिक्षकों को किया गया सम्मानित

देवरिया। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (5 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में सद्भावना संकल्प सेवा समिति द्वारा संचालित शैक्षिक अभियान जिज्ञासा की ओर से रविवार को जिला पंचायत सभागार में जिज्ञासा शिक्षक गौरव सम्मान एवं सम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य प्रो. डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी ने की। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राम किंकर मिश्र (पीईएस) रहे। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी, शिक्षक एवं समाजसेवी रविप्रकाश मिश्र, संस्था के संरक्षक पूर्व प्राचार्य पंडित शारदा मणि त्रिपाठी, अक्षयवर नाथ त्रिपाठी, राजेन्द्र पाठक, राणा प्रताप सिंह तथा ब्रह्मकुमारी अनीता दीदी रहीं। दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अनुराधा बरनवाल और काजल विश्वकर्मा ने सरस्वती वंदना एवं वंदे मातरम् प्रस्तुत किया। संस्था के संस्थापक प्रो. राम प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पाण्डेय, पूर्व मंत्री बृजेश कुमार सिंह, महामंत्री सुनील कुमार यादव, मंत्री तेज प्रताप शाही, जनसंपर्क मंत्री डॉ. विजय मणि त्रिपाठी, सूचना मंत्री डॉ. रोहित वर्मा, कोषाध्यक्ष मंगेश गुप्ता, व्यवस्था मंत्री आलोक पांडेय सहित सभी सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया । संचालन अध्यक्ष डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी ने किया।अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी ने कहा कि शिक्षक का सम्मान वास्तव में शिक्षा, संस्कार और समाज का सम्मान है। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके चरित्र निर्माण के साथ समाज और राष्ट्र की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि राम किंकर मिश्र ने कहा कि बदलते समय के अनुरूप शिक्षकों को विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी का बोध कराना होगा। वक्ताओं ने शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षक की सामाजिक जिम्मेदारी और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विचार रखे। समारोह में संस्था के संरक्षकों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का सम्मान करने के साथ शिक्षकों को जिज्ञासा शिक्षक गौरव सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान काफी संख्या में शिक्षक, समाजसेवी व प्रबुद्धगण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।