वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजे गांव, अतुल सिंह ने मांगा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
अबतक न्याय मो०उवैश मंसूरी
ऊंचाहार में कांग्रेस का गांव-गांव अभियान तेज, बिजली कटौती, महंगे बिल, आवारा पशु और बदहाल सड़कों पर भी सरकार को घेरा
ऊंचाहार। कांग्रेस ने ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव पहुंचकर चुनावी व्यवस्था और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह के नेतृत्व में गौरा और डलमऊ ब्लॉक के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभा, चौपाल और मार्च आयोजित किए गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। गौरा ब्लॉक के गोंडा, धीरनपुर, ककोड़ा, कुलियापुर, रसूलपुर, पूरे धौकल सिंह, एकडला और नरहरपुर सहित डलमऊ ब्लॉक के मटियारा, कूढ़ा चक शगुनपुर, नजरी पुरवा आदि गांवों में पहुंचे अतुल सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनीं और कांग्रेस के अभियान से जुड़ने की अपील की। अतुल सिंह ने कहा कि कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने हाल के चुनावों को लेकर चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच चुनावी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं और कांग्रेस इसी मुद्दे को लेकर गांव-गांव जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जब तक चुनावी व्यवस्था से जुड़े सवालों का जवाब नहीं मिलता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। अतुल सिंह ने कहा, “ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा। जनसंवाद के दौरान स्थानीय समस्याएं भी प्रमुख मुद्दा रहीं। अतुल सिंह ने कहा कि ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण कथित अघोषित बिजली कटौती और बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान हैं। उनके मुताबिक कई गांवों में लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही, जबकि बिल हजारों रुपये तक पहुंच रहे हैं।उन्होंने आवारा पशुओं की समस्या, खराब सड़कों और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि किसानों की फसलों को आवारा पशुओं से नुकसान हो रहा है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। अतुल सिंह ने कहा कि वह लगातार क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके बीच रहकर राजनीतिक अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता अपने मुद्दों और समस्याओं के आधार पर फैसला करेगी कार्यक्रमों में गौरा ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध दीक्षित, डलमऊ ब्लॉक अध्यक्ष हरि भान लोधी, जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, सचिव मो. फारूखी, पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह, राजू सिंह, अमर यादव, नईमुद्दीन, प्यारे लाल, बच्चन द्विवेदी, प्रधान दीपू सिंह, राम प्यारे जायसवाल, भोला साहू, सोनू सिंह, अमृतलाल गौतम, युवा नेता विकास दिवाकर, अनुराग गुप्ता, ऋतिक जायसवाल, नीतीश यादव, गुड्डू अवस्थी, प्रदीप अग्निहोत्री, उत्तम सैनी, संजीव सोनी, कृष्ण द्विवेदी, पीर मोहम्मद, रमेश पटेल, रमेश कुमार निर्मल, श्रीकेश शुक्ला, अशोक सिंह, राज सिंह, शर्मिला सरोज, रेखा सरोज, महेश सरोज, रमेश मौर्य, सूरज दिनपाल, रामकुमार यादव, गुलाब यादव, दिनेश सिंह, आशीष सिंह, विजय यादव, अनुज कुमार, सूरज पाल, कौशलेंद्र कुमार, महेश सोनी, इंद्र बहादुर सिंह, उत्तम सिंह, सत्यदेव सिंह, राकेश प्रजापति, दशरथ प्रजापति, शेर बहादुर, सुदामा यादव, राम विलास, छोटे सरोज, अरविंद पाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: