वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं की उपस्थिति में कोतवाली परिसर में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।
बताते चलें कि गोष्ठी में एस-10 ग्राम सुरक्षा समिति में करीब 10 सम्मानित लोग जुड़े हैं, ग्राम सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। छोटे मामले को ग्राम में ही निस्तारण आपसी सहमति से कर देना चाहिए। तथा ग्राम में घुमन्तू लोगों व अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के बारे में पुलिस प्रशासन को अवगत कराना चाहिए।
उक्त अवसर पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, क्राइम इन्स्पेक्टर इरफान अली, प्रधान डब्बू दूबे, प्रधान जितेंद्र सरोज ,प्रधान पन्नालाल प्रधान ,विकास कुमार, प्रधान महेंद्र पटेल, विनोद पाल, कवलजीत सिंह गब्बर,नितेश सेठ,अनिल उमर वैश्य, आरिफ खान,गंगेश निगम ,अजय श्रीवास्तव, मनोज सोनकर,कफील अहमद, लड्डू ,
राकेश यादव नारायनपुर ,नीरज यादव, रवि मौर्य ,विजय मौर्य, सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: