अब तक न्याय/ रूद्रपुर तहसील रिपोर्टर शेख अंसार अहमद
गांधी और शास्त्री जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित

गांधी और शास्त्री के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक : मुकुल

रुद्रपुर (देवरिया)। मुकुल स्टडी प्वाइंट सेंटर, सुअरहा में शुक्रवार की शाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र देव मिश्रा ने की। उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकुल सर ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से समाज को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार केवल इतिहास का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वर्तमान पीढ़ी के लिए भी उतने ही प्रासंगिक हैं। युवा पीढ़ी को उनके जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित एवं समाजहित में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। अध्यक्षीय संबोधन में सुरेंद्र देव मिश्रा ने कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन त्याग, अनुशासन और देशसेवा का संदेश देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से महापुरुषों के आदर्शों को अपने व्यवहार में उतारने का आह्वान किया। इस अवसर पर राणाप्रताप सिंह, संजय कुमार यादव, डॉ. सुशील मल्ल, विकास गौतम, सपा नेता प्रदीप यादव, सभासद तेजप्रताप गुप्ता, रामप्रवेश भारती व सत्येंद्र रावत, आनंद यादव, कृष्ण कमल सिंह, राहुल जायसवाल, धीरज उपाध्याय, अमित यादव, निशु यादव, अवनीश, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।