शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव में ताऊ रामसनेही की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, नशे के लिए पैसे न मिलने पर भतीजे अरविन्द ने विवाद के बाद ताऊ पर दो सूजों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अरविन्द को 4 अक्टूबर की तड़के ग्राम जलालपुर की नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो सूजे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मुकदमे को धारा 103(1) BNS में तरमीम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: