अमेठी में बसों की चेकिंग एआरटीओ और यातायात पुलिस ने सुरक्षा उपकरण और इमरजेंसी गेट जांचा

अब तक न्याय अनुराग सागर ब्यूरो अमेठी

अमेठी में रविवार को एआरटीओ और यातायात पुलिस की टीम ने यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए रोडवेज और स्लीपर बसों की जांच की यह अभियान पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर चला जांच के दौरान बसों में अग्निशमन उपकरण एडीएएस और इमरजेंसी गेट जैसे सुरक्षा मानकों को परखा गया आपात स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित निकालने की व्यवस्थाएं भी देखी गईं चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच हुई ताकि नशे में गाड़ी न चलाएं बसों में संदिग्ध और ज्वलनशील सामान की भी तलाशी ली गई यात्रियों को असुविधा न हो इसका ध्यान रखा गया पुलिस टीम ने यात्रियों खासकर महिला यात्रियों से बात की उनसे सुरक्षा और यात्रा की समस्याओं पर जानकारी ली आपात स्थिति में पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक भी किया गया यातायात पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा और सुरक्षित यात्रा के लिए यह अभियान जारी रहेगा नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।