• निगोही / शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र में चोरी के अनाज के काले कारोबार को लेकर एक बड़ा और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार जिस भाई-बहन की जोड़ी पर चोरी की मक्का व अनाज खरीदने-बेचने का गंभीर आरोप लग रहा है, उसका कनेक्शन निगोही के चर्चित डबल मर्डर कांड से जुड़ा है।
  • बताया जा रहा है कि चोरी की मक्का खरीदने को लेकर हुए विवाद में ही दो लोगों की जान चली गई थी, फिर भी यह परिवार सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।
  • पिता की मौत जेल में हुई, भाई अभी भी जेल में बंद
  • ग्रामीणों के अनुसार डबल मर्डर के मामले में इस परिवार के भाई, पिता और माता तीनों जेल जा चुके हैं। जेल में ही पिता की मौत हो गई थी, जबकि भाई अभी भी जेल में बंद है।
  • भाई जेल में, बहन बाहर संभाल रही काला कारोबार
  • आरोप है कि भाई के जेल में होने के बावजूद उसकी छोटी बहन ने चोरी के अनाज का काला कारोबार फिर से शुरू कर दिया है। शाम ढलते ही कैमुआ पुल से लेकर भटियुरा, पृथ्वीपुर तक ट्रकों से मक्का व अन्य अनाज का अवैध धंधा बेरोकटोक किया जा रहा है।
  • प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
  • स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि थाने से चंद कदमों की दूरी पर यह सब होने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इतने गंभीर आपराधिक इतिहास के बावजूद प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
  • ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन चाहे तो निगोही में लगे सरकारी कैमरों की फुटेज चेक कर ले, तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सवाल यह है कि आखिर प्रशासन की ऐसी क्या मजबूरी है, जो रात का यह काला खेल इतने जोरों से फल-फूल रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।