• पूरनपुर। देर रात लगभग 11:30 बजे पूरनपुर में छीना पैलेस के आगे मोड़ के पास एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूट गया और 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चारों तरफ चिंगारियां उठने लगीं। कार के अंदर पांच लोग बुरी तरह फंस गए थे और वाहन में खून बिखरा हुआ था।
  • घटना की सूचना तत्काल पूरनपुर इंस्पेक्टर श्री पवन पांडेय और एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पवन पांडेय पुलिस बल के साथ लगभग पांच मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
  • पुलिस बल ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार में फंसे पांचों घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर बिजली की 11 हजार वोल्ट की लाइन से लगातार खतरा बना हुआ था। स्थिति को देखते हुए इंस्पेक्टर ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवाने की कार्रवाई कराई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
  • पांचों घायलों की हालत गंभीर
  • हादसे में पीलीभीत निवासी आशीष पाल, जय सिंह यादव, हरनाम सिंह यादव, आशीष सिंह चौहान सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हुए। बताया गया कि सभी लोग लखनऊ से वापस अपने घर पीलीभीत जा रहे थे।
  • अस्पताल में चिकित्सकों ने पांचों घायलों का उपचार किया, घायलों को टांके लगाए गए और ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें एंबुलेंस से आगे उपचार के लिए पीलीभीत भेजा गया। साथ ही पुलिस द्वारा उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई।
  • पीलीभीत से मिली जानकारी के अनुसार पांचों घायलों का उपचार वर्तमान में बरेली में चल रहा है और अब सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
  • पुलिस की तत्परता से बची पांच जिंदगियां
  • इस भीषण हादसे में पुलिस की त्वरित कार्रवाई महत्वपूर्ण रही। सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों में पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने और विद्युत आपूर्ति बंद करवाने से राहत एवं बचाव कार्य सुरक्षित तरीके से पूरा हो सका। पुलिस टीम ने कार में फंसे पांचों घायलों को बाहर निकालकर समय पर अस्पताल पहुंचाया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।