(आगरा) थाना निबोहरा क्षेत्र के गढ़ी धर्मजीत गांव में मामूली विवाद के बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में कक्षा 12 की छात्रा बृजेश की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। घटना के बाद से गांव में उपजे तनाव और आक्रोश को देखते हुए देर रात पुलिस आयुक्त दीपक कुमार स्वयं भारी पुलिस बल के साथ गढ़ी धर्मजीत गांव पहुंचे।पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने देर रात घटनास्थल का दौरा किया और मृतका के शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को पूरी सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी मामूली विवाद को लेकर गांव में करीब 12 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसकी चपेट में आने से कक्षा 12 की छात्रा बृजेश की जान चली गई।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी रमेश और पुरुषोत्तम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस मामले में दो महिलाओं को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।वारदात के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी को तैनात कर दिया गया है ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित रहे।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है और इस जघन्य कृत्य में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत बेहद कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।