*प्रेस नोट*
*जनपद बस्ती*
*दिनांक-01.10.2026*
*प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण के साथ सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया जिसे यथासंभव शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया |*
प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया मोतीचंद द्वारा दिनांक-01.10.2026 को समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण के साथ सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर सम्मेलन के दौरान थाने पर नियुक्त समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण से उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया जिसे यथासंभव शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया |
सैनिक सम्मेलन में पुलिस संबंधी रजिस्टरों के रख-रखाव एवं अद्यावधिक स्थिति, थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी एवं उनकी निगरानी, अभिलेखों के उचित रख-रखाव तथा अपराध नियंत्रण के संबंध में समीक्षा किया गया और भूमि संबंधी विवाद के निस्तारण, अपराधी सत्यापन, बीट सूचना आदि के बारे में दिशा निर्देश दिया गया | सममेलन के दौरान थाना परिसर, कार्यालय एवं अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनके निराकरण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया गया एवं सभी अधिकारी/ कर्मचारीगण को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने तथा जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया |
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment: