शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। डीएम ने कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि वर्चुअल रूप से जुड़े अधिकारियों को भी संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। शेष शिकायतों को कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता की समस्या के समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: