ब्यूरो चीफ वी डी अवस्थी 
शाहजहांपुर।स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पोषण पोटली योजना के तहत टीबी मरीजों को गोद लेने और पोषण पोटली वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीबी सिंह ने किया। उन्होंने टीबी से पीड़ित बालिका दीपाली को गोद लेकर पोषण पोटली प्रदान की।कुलपति ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पोषण, नियमित उपचार और सामाजिक सहयोग से टीबी मरीजों के स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।कार्यक्रम में टीबी पोषण पोटली कार्यक्रम की जिला समन्वयक डॉ. आरती सिंह और उनकी टीम की ओर से कुल 37 टीबी मरीजों को आमंत्रित किया गया। विश्वविद्यालय में निक्षय मित्र के रूप में पंजीकृत प्रोफेसरों और शिक्षकों ने मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली वितरित की।इस अवसर पर भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने टीबी मरीजों के प्रति समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ आचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. कमलेश गौतम, प्रो. आलोक मिश्रा, प्रो. प्रभात शुक्ला, प्रो. मीना शर्मा, प्रो. अजीत सिंह चारग समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।कार्यक्रम समन्वयक प्रमोद यादव ने टीबी मुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया। विश्वविद्यालय परिवार ने टीबी मरीजों को उपचार के साथ पोषण और सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।