वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के निर्देशन के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनन्त चन्द्रशेखरन(नोडल अधिकारी साइबर क्राइम जौनपुर) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम गोल्डी गुप्ता व साइबर सेल प्रभारी उदय प्रताप सिंह व साइबर थाना प्रभारी देवानन्द रजक के नेतृत्व में साइबर अ


*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में साइबर अपराध से निपटने हेतु साइबर क्राइम सेल/थाना द्वारा साइबर क्राइम जागरुकता का किया गया आयोजन-*

      जौनपुर 

                   आज दिनांक 30.09.2026 को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के निर्देशन के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर  अनन्त चन्द्रशेखरन(नोडल अधिकारी साइबर क्राइम जौनपुर) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम गोल्डी गुप्ता व साइबर सेल प्रभारी  उदय प्रताप सिंह व साइबर थाना प्रभारी  देवानन्द रजक के नेतृत्व में साइबर अपराधों के प्रभावी रोकथाम तथा आमजन में साइबर सुरक्षा के प्रति व्यापक जन जागरुकता विकसित करने हेतु  साइबर क्राइम सेल/थाना की टीम द्वारा डा0 रिजवी लर्नर एकेडमी जौनपुर में साइबर अपराध के प्रति प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जनपदीय साइबर टीम द्वारा महिलाओं व बच्चों को सोशल मीडिया से होने वाले अपराध व बचाव के तरीके बताये गये। एपीके फ्राड ,इन्वेस्टमेन्ट फ्राड ,डिजीटल एरेस्ट , फीशि्ंग ,स्मीशिंग ,फेक लोन एप स्कैम,क्यू आर कोड स्कैम ,फेक बेबसाइट ,हनीट्रैप, डेबिट -क्रेडिट कार्ड सम्बन्धित फ्राड के बारे में अवगत कराते हुए फ्राड से बचने के विभिन्न तरीको  के बारे में अवगत कराया गया ।मोबाइल फोन गायब होने की दशा में थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने के उपरान्त CEIR पोर्टल पर शिकायत करें । साइबर अपराध के प्रति जागरुकता ही बचाव है। साइबर अपराध का शिकार होने पर साइबर क्राइम हेल्प लाइन नम्बर 1930 व बेवसाइट www.cybercrime.gov.in व साइबर क्राइम थाना/सभी थानों की साइबर सेल पर पहुँचकर तत्काल शिकायत करने हेतु अवगत कराया गया  ।

*साइबर क्राइम जागरुकता टीम-*

1. उ0नि0 आलोक सिंह साइबर थाना जौनपुर ।

2. हे0का0 प्रभात द्विवेदी साइबर थाना जौनपुर ।

3. का0 प्रफुल्ल यादव साइबर सेल जौनपुर ।

4. का0 संग्राम सिंह यादव साइबर सेल जौनपुर ।

5. हे0का0 संजय यादव थाना कोतवाली जौनपुर ।

6. हे0का0 शमीम थाना कोतवाली जौनपुर ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।