--बेड-स्ट्रेचर, दवाओं और ओपीडी काउंटर की व्यवस्था सुधारने की मांग, 10 दिन का अल्टीमेटम
ब्यूरो चीफ वी डी अवस्थी

शाहजहांपुर। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल अस्पताल (मेडिकल कॉलेज) में मरीजों को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर हिंदू युवा वाहिनी ने नाराजगी जताई है। बरेली मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। संगठन ने 10 दिन में सुधार न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में इमरजेंसी में बेड और स्ट्रेचर बढ़ाने, ओपीडी में पंजीकरण और दवा वितरण के काउंटर बढ़ाने, मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने तथा पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई। अस्पताल परिसर में वाहन स्टैंड के नाम पर लिए जा रहे शुल्क को बंद कराने की मांग भी रखी गई। मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जिले के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। इमरजेंसी में बेड और स्ट्रेचर की कमी से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी होने का दावा उन्होंने किया। जिला अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सरकारी काउंटर पर दवा उपलब्ध न होने की बात कहकर मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए भेजा जाता है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की। महानगर अध्यक्ष शांतनु गुप्ता ने ओपीडी में पंजीकरण और दवा वितरण काउंटर बढ़ाने की मांग की। उन्होंने भीड़ के कारण बुजुर्गों और महिलाओं को होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाया। जिला महासचिव शुभम मिश्रा ने वाहन स्टैंड के नाम पर मरीजों और तीमारदारों से शुल्क लिए जाने का आरोप लगाते हुए इसे बंद कराने की मांग की। संगठन ने कहा कि 10 दिन में व्यवस्थाओं में ठोस सुधार नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान ददरौल विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकान्त शर्मा, शहर विधानसभा अध्यक्ष कृष्णा टंडन, मोहित यादव, ब्रजेश वर्मा, सूर्यांश सिंह, गौरव सिंह, अंकुर दीक्षित, गौरव मिश्रा, कार्तिक सक्सेना, दुर्गेश सिंह, शिवम शर्मा, गोविन्द शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।