????शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने वाहन के डैशबोर्ड से नकदी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए मोहित श्रीवास्तव निवासी लोधीपुर, थाना रोजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4,150 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को ब्रेड वाहन की डैशबोर्ड डिग्गी में रखे 14,090 रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने वाहन से रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की। उसके मुताबिक चोरी की रकम में से कुछ रुपये खर्च हो गए, जबकि 4,150 रुपये शेष बचे थे, जो उसके पास से बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ोतरी की है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।