सीतापुर। सरायन नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 ने शहर स्थित केशव ग्रीन सिटी का स्थलीय निरीक्षण कर जलस्तर एवं आसपास की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने मौके पर उपस्थित लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी महोदय ने उप जिलाधिकारी महोदय को निर्देश दिए कि क्षेत्र में प्रभावित सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ ही उनके लिए खाने-पीने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने निर्देशित किया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी जनसामान्य को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। आवश्यकता के अनुसार तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: