कलीनगर की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ उठी आवाज, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी/जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी  को सौंपा
माधोटांडा_पीलीभीत  टाइगर रिजर्व एवं जंगल से सटे कलीनगर तहसील क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य अधिकार आंदोलन के तहत  आम आदमी पार्टी द्वारा क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्रशासन के सामने उठाया जा रहा है।
कलीनगर तहसील के सैकड़ों गांव जिला मुख्यालय से लगभग 30 से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। क्षेत्र में वन्यजीवों के हमले, सड़क दुर्घटनाएं, प्रसव संबंधी आपात स्थिति तथा गंभीर बीमारियों के मामलों में मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत किया जाना बेहद जरूरी है।
इसी मांग को लेकर आप जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व एवं  आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार भारती जी के संयोजन में आप कार्यकर्ताओ /क्षेत्रवासियों के द्वारा जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधोटांडा के पास सौंपा गया ।
स्वास्थ्य अधिकार आंदोलन की क्रमवार 10 सूत्रीय मांगें
1. सीएचसी एवं पीएचसी में रिक्त डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन, सफाईकर्मी एवं अन्य पदों पर तत्काल नियुक्ति की जाए।
2. सीएचसी माधोटांडा में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी एवं पैथोलॉजी/खून की जांच की सुविधाएं शुरू की जाएं।
3. कलीनगर–माधोटांडा क्षेत्र में कम से कम 02 ALS एम्बुलेंस की तैनाती की जाए।
4. जंगल से सटे सभी सीएचसी एवं पीएचसी में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
5. सीएचसी माधोटांडा में गंभीर मरीजों के लिए ICU की स्थापना की जाए।
6. बाघ, भालू, मगरमच्छ, सांप, बंदर, कुत्ता, सियार आदि के हमलों में घायल मरीजों के उपचार के साथ एंटी-वेनम, वैक्सीन एवं आवश्यक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था हो।
7. सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सीएचसी माधोटांडा में दुर्घटना पीड़ितों के लिए तत्काल उपचार एवं प्रभावी रेफरल व्यवस्था की जाए।
8. स्त्री रोग, हृदय, नेत्र, दंत, हड्डी एवं न्यूरो सहित आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
9. सीएचसी माधोटांडा में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करते हुए कुशल चिकित्सक, प्रशिक्षित स्टाफ, आधुनिक लेबर रूम एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।
10. सीएचसी माधोटांडा में ब्लड बैंक/ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना की जाए।
जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा की आज से इस ज्ञापन के माध्यम से हम स्वास्थ्य अधिकार आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं । जनता हर चीज पर टैक्स दे रही है उसके बावजूद उन्हें सही सुविधाएं जोकि संविधान में जनता को कागजो पर मिल रही है  धरातल पर नही मिल रहीं। अगर 1 माह में इन मांगों पर सरकार ने जबाबदेही नही दी तो हम अगले चरण पर इस आंदोलन को चलाएंगे ।
विनोद कुमार भारती ने कहा कि कलीनगर क्षेत्र के ग्रामीणों को बीमारी, दुर्घटना, वन्यजीव हमले या प्रसव जैसी आपात स्थिति में समय पर उपचार मिलना अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मरीजों को दूर जिला मुख्यालय ले जाना पड़ता है। इसलिए माधोटांडा सीएचसी सहित क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को तत्काल मजबूत किया जाना चाहिए।
जिला महासचिव एड. संजय कुमार ने 
कहा कि स्वास्थ्य अधिकार आंदोलन का उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था का विरोध नहीं, बल्कि कलीनगर क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को मजबूती से उठाना है।
बीसलपुर विधानसभा अध्यक्ष रामशंकर दुबे ने कहा टाइगर रिजर्व क्षेत्र है यहां पूरे दुनिया से सैलानी आते हैं यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए ।
कार्यक्रम में  युवा साथी राघव गिहार , अभिषेख , पराग , रामसिंह , राजेश सिंह , श्रीपाल , नन्हे राणा, मुन्नालाल प्रजापति, छोटे शर्मा, सरोज शुक्ला, सोबी शुक्ला ,मनजीत मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, अखिलेश राना समेत कई कार्यकर्ता पदाधिकारी एव क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।