- दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान 14 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशु आजाद के पिता पर कथित हमले के मामले में 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है. पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत अर्जी पर दलीलें सुनने के एक दिन बाद ये फैसला सुनाते हुए अंतरिम राहत दी है. जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि क्या स्वतंत्र भारद्वाज ने घटना के दौरान जातिवादी गाली का इस्तेमाल किया था?
-
- दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि शुरुआती शिकायत में किसी जातिवादी टिप्पणी का जिक्र नहीं था. शिकायत करने वाले का बयान दोबारा रिकॉर्ड करने पर आरोप जोड़ा गया, जिसके बाद अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) एक्ट के नियम लागू किएस्वतंत्र भारद्वाज के वकील ने कहा कि उनके खिलाफ पहली FIR 23 जून को दर्ज की गई थी और पुलिस ने उन्हें 27 जून को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने का निर्देश दिया. वह 29 जून को पूछताछ के लिए पेश हुए और बाद में उसे जाने दिया गया. वकील ने दावा किया कि भारद्वाज को बाद में हुए ‘राजनीतिक घटनाक्रम’ के बाद 4 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और उसकी गिरफ्तारी के बाद एक और FIR दर्ज की गई थी.
-
- बचाव पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध के दौरान शिकायतकर्ता ने खुद स्वतंत्र भारद्वाज पर हमला किया था. उसके वकील ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो में भारद्वाज को पुलिस द्वारा बचाए जाने से पहले जमीन पर गिरते हुए दिखाया गया है.
- कोर्ट ने सुनवाई के दौरान वीडियो चलाया और देखा
- जमानत याचिका का विरोध करते हुए शिकायतकर्ता के वकील ने कहा कि स्वतंत्र भारद्वाज को गैर-कानूनी तरीके से गिरफ्तार नहीं किया गया था और इस मामले के संबंध में चार FIR दर्ज की गई थीं, जिनमें SC/ST एक्ट और प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट के तहत दर्ज FIR भी शामिल हैं.
- शिकायत करने वाले के वकील ने कहा कि जांच अभी शुरुआती स्टेज में है. वकील ने एक वीडियो का भी जिक्र किया, जिसमें भारद्वाज ने कथित तौर पर शिकायत करने वाले पर हमला करने की बात मानी थी. दरअसल, स्वतंत्र भारद्वाज को नीट पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर CJP के चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट और सिर फोड़ने के आरोपों में गिरफ्तार किया था.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: