बैंक ऑफ बड़ौदा के टाप टेन वरिष्ठ ग्राहको में प्रथम स्थान हासिल किया व्यापार मंडल अध्यक्ष रामचन्द्र अग्रवाल


 

दिनांक 15.9.2026 मंगलवार

कानपुर देहात सरवनखेडा ब्लांक क्षेत्र के गजनेर ग्राम पंचायत के रहने वाले व्यापार मंडल अध्यक्ष रामचन्द्र अग्रवाल ने बैंक ऑफ बड़ौदा के टाप टेन वरिष्ठ ग्राहको में से एक प्रथम स्थान प्राप्त किया जो की क्षेत्र के लिए गर्व भरी बात है रामचंद्र अग्रवाल अपने छोटे मुकाम से आज जनपद के जाने-माने व अपने व्यापार को बढ़ावा दे कर लोगों को रोजगार व समाज सेवा कर जनपद में अपनी अलग पहचान बनाई है रामचंद्र अग्रवाल ने बताया कि मेरा मकसद है लोगों की सेवा करना व व्यापारी बंधुओं के समस्या को समझ उनके समस्या का निदान करना व व्यापार को बढ़ावा दे लोगों को रोजगार देने का प्रयास रहता इसी क्रम में आज 
क्षेत्रीय अधिकारी बैंक ऑफ़ बड़ोदा श्री रविंद्र सिंह जी एवं ब्रांच मैनेजर बैंक ऑफ़ बड़ोदा गजनेर श्री रितेश कुमार जी बैंक मित्र भूपेंद्र सिंह राजावत रामराज सिंह चौहान ने टॉप 10 वरिष्ठ ग्राहकों में नंबर एक पोजीशन में आए रवि एंड ब्रदर्स प्रोपराइटर रामचंद्र अग्रवाल अध्यक्ष व्यापार मंडल गजनेर के प्रतिष्ठान में आकर केक काटकर बधाई दी और कहा कि मैं आशा करता हूं कि आपका बिजनेस और प्रगति करें जिससे आपका और हमारी बैंक का टर्नओवर नई ऊंचाइयां छुए इसके उपरांत रामचंद्र अग्रवाल जी ने क्षेत्रीय अधिकारी बैंक आफ बडौदा रविंद्र जी एवं ब्रांच मैनेजर रितेश जी का अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।