जौनपुर।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में सोमवार को जनपद में यातायात नियमों के अनुपालन और अपराध


*सड़क पर नियम तोड़े तो कार्रवाई तय,*

            *पुलिस ने काटे 1231 चालान*

*जौनपुर।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में सोमवार को जनपद में यातायात नियमों के अनुपालन और अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस के साथ जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस ने प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील मार्गों पर सघन चेकिंग की।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी तथा वैध प्रपत्रों के बिना वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई।

पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान कुल 1231 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के साथ-साथ जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।