जौनपुर।* रामदयालगंज के तिवारीपुर गांव में सरिया से हमला कर विशाल यादव की हत्या के बाद सोमवार शाम पूर्व सांसद धनंजय सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों


*हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार से मिले धनंजय सिंह, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा*

*जौनपुर।* रामदयालगंज के तिवारीपुर गांव में सरिया से हमला कर विशाल यादव की हत्या के बाद सोमवार शाम पूर्व सांसद धनंजय सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस दौरान आरोपी की एक विधायक के साथ वायरल हो रही फोटो को लेकर धनंजय सिंह ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ फोटो खिंच सकती है और बाद में वायरल भी हो सकती है। हालांकि, घटना में आरोपी की संलिप्तता है या नहीं, यह जांच का विषय है।

पूर्व सांसद ने अपनी पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी उनकी एक फोटो वायरल हुई थी, जिसे लेकर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी ने देशभर में हंगामा किया था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों से उनके संबंध हैं, वे हैं और वह झूठ के आधार पर खड़े नहीं रहते।

धनंजय सिंह ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार लिखित शिकायत देता है तो प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सकता है। वहीं, परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।