- दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को 18वां BRICS शिखर सम्मेलन होने जा रहा है, BRICS में करीब 30 सदस्य और पार्टनर देशों के नेता, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे. इनके स्वागत की जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं. दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि दिल्ली के बाजारों और दुकानदारों में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर खासा क्रेज देखा जा रहा है. दो दिवसीय सम्मेलन में मेहमान 11 सितंबर से पहले आने लगेंगे और 13 सितंबर के बाद तक रहेंगे. मीटिंग से समय निकलेगा, तो चांदनी चौक, कनॉट प्लेस जैसे मशहूर बाजार पहुंचेंगे.
-
- यहां मशहूर जलेबी वाले, कचौड़ी वाले, छोले भटूरे, भल्ले-पापड़ी, पराठे वाले, मिठाई, साड़ी, सूट, लहंगा, जूलरी, सूटिंग-शर्टिंग, गोटा जरी, ड्राइफ्रूट्स आदि के थोक बाजार हैं. विदेशी मेहमान आएंगे और खरीदारी करेंगे और बाजार को लाभ होगा. वो यहां की संस्कृति, पहनावे, खान-पान, अतिथि सत्कार को करीब से जान सकेंगे. बृजेश गोयल ने बताया कि आज इस मुद्दे पर CTI ने केन्द्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर कहा है कि आप किसी भी दिन विदेशी मेहमानों को चांदनी चौक, कनोट प्लेस समेत दिल्ली के ऐतिहासिक बाजारों का दौरा कराएं , CTI की तरफ से उनके स्वागत के लिए समुचित प्रबंध किया जाएगा.
- ब्रिक्स समिट के लिए अंग्रेजी और विदेशी भाषा सीख रहे व्यापारी
- CTI महासचिव गुरमीत अरोड़ा और रमेश आहूजा ने बताया कि CTI 4 दिनों के लिए अंग्रेजी और अन्य भाषाओं के जानकार ट्यूरिस्ट गाइड हायर करने को तैयार हैं, CTI से जुड़ी हुई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी विदेशी भाषाओं का अभ्यास कर रही हैं, चांदनी चौक में लहंगे और सूट के कारोबारी सुरेश कुमार सेठ को अंग्रेजी नहीं आती है, उनका बेटा फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है और बेटी अंग्रेजी के साथ जर्मन जानती है. दोनों 11 से 13 सितंबर तक बच्चों को दुकान पर रखेंगे, ताकि विदेशियों के संग कम्यूनिकेशन में परेशानी नहीं आए. फूड व्यापारी हेमंत वर्मा ने अपने स्टाफ को अंग्रेजी बोलने की ट्रैनिंग दिलवाई है और वो खुद भी अंग्रेजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं. व्यापारी अभिषेक गुप्ता ने बाकायदा चीनी भाषा का अभ्यास किया है जिससे कि चीन के मेहमानों के साथ आसानी से बात की जा सके.
-
- CTI ने 50 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को भी किया हायर
- CTI ने प्रियंका सक्सेना, लिशा गोयल, श्रुति उपाध्याय, अंजलि शर्मा, आंचल अग्रवाल, पूजा दत्ता, मगनप्रीत कौर, कामाक्षी अरोड़ा, मिताली चक्रवर्ती, रचना शर्मा, अंजलि शर्मा, देविका सूद, मनदीप कौर, तनीषा कालरा, पारूल चौधरी, अंजलि मठारू जैसी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को हायर किया है, ये सभी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स अंग्रेजी और विदेशी भाषाओं की अच्छी खासी जानकार हैं और विदेशी मेहमानों और उनके परिजनों को बाजारों में खरीददारी करने में मदद करेंगे
- मशहूर जलेबी वाले ने बनाया विशेष जलेबा
- चांदनी चौक के मशहूर जलेबी कारोबारी रमाकांत शर्मा ने बताया कि उन्होंने विदेशी मेहमानों के लिए विशेष जलेबा -रबड़ी बनाया है और उनकी तमन्ना है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी उनकी दुकान पर जलेबी खाने जरूर आयें.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: