अब तक न्याय अनुराग सागर
- अमेठी में यूथ कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गौरीगंज में कांग्रेस कार्यालय से तहसील की ओर जा रहे कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का पुतला फूंकने की कोशिश की जामो तिराहे के पास पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक और हाथापाई हो गई स्थिति को देखते हुए तीन थानों की पुलिस फोर्स और सीओ मौके पर तैनात हैं फिलहाल कांग्रेसी तहसील परिसर में बैठ गए हैं प्रदर्शन यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया। कांग्रेसियों का आरोप है कि राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमों को खत्म नहीं किया जा रहा है वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे के बाद हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर भी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है इसी के विरोध में वे अमित शाह का पुतला फूंकने और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ताओं के तहसील की ओर बढ़ते ही पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। पुलिस पुतला फूंकने से रोक रही थी जबकि कार्यकर्ता आगे बढ़ने पर अड़े थे इसी दौरान कई जगहों पर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई जामो तिराहे के पास विवाद बढ़ने पर हाथापाई की स्थिति बन गई प्रदर्शन को देखते हुए गौरीगंज और मुंशीगंज थाने की पुलिस पहले से तैनात थी। विवाद बढ़ने पर जामो थाने से भी अतिरिक्त फोर्स बुला ली गई। सीओ मनोज मिश्र ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला गौरीगंज जामो मार्ग पर काफी देर तक अफरा.तफरी का माहौल रहा तहसील परिसर में भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.भेटुआ ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया गया मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: