प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा और समर्पण के 25 साल 7 अक्टूबर, 2026 को पूरे होने वाले हैं. इस मौके को खास बनाने के लिए बीजेपी ने खास तैयारी की है. बीजेपी देशभर में कई तरह के कार्यक्रमों आयोजन करेगी और मोदी सरकार के उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज (बुधवार, 9 सितंबर) को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बीजेपी सेवा संकल्प अभियान चलाएगी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी संकल्प से सिद्धि तक सफल रहे. पीएम की जन सेवा की यात्रा जारी है.
उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया था. उन्होंने कहा कि पीएम के जनसेवा और समर्पण के 25 साल पूरे हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन सालों में प्रधानमंत्री ने जनसेवा से राष्ट्रसेवा के मंत्र पर लगातार काम कि
देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और देश भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मोदी ने जो लक्ष्य पहले दिन तय किए, उन्हें संकल्प बनाया और उन्हें पूरा करने में सफल रहे. उन्होंने कहा कि पिछले 25 सालों से पीएम मोदी लोगों की सेवा करने का अपना सफर जारी रखे हुए हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा.
‘PM के सत्ता में आने के समय देश में निराशा का माहौल था’
नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री के सत्ता में आने के समय देश में निराशा का माहौल था, लेकिन उन्होंने युवाओं को इस निराशा से बाहर निकाला. उन्होंने यह भी कहा कि देश अब पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुका है. उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी तब भारत नीतिगत गतिरोध का सामना कर रहा था और उसे फ्रेजाइल फाइव (Fragile Five) यानी कमजोर पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक माना जा रहा था. उन्होंने कहा कि आज, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्था है. उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत का कद और रुतबा भी काफ़ी बढ़ा है.
साधारण कार्यकर्ता से लेकर प्रधानसेवक तक
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी का सफर एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में प्रारंभ हुआ और आज देश के प्रधान सेवक के रूप में उन्होंने कार्यों को आगे बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि यह केवल उनके स्पष्ट विजन, दृढ़ संकल्प और सामाजिक जीवन में लगातार गुणात्मक परिवर्तन लाने और जीवन में बदलाव लाने के प्रयास से संभव हुआ है. उन्होंने कहा कि एक समय देश का युवा निराशा के वातावरण में था. उसको आशा और उम्मीद के वातावरण में लाकर खड़ा करने का काम पीएम मोदी ने 2014 के बाद से किया.
‘आज हर भारतीय सम्मान के साथ आगे बढ़ रहा’
उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय सम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है. हमने नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति केवल विकास तक ही सीमित नहीं रही है. हमारी सांस्कृतिक पहचान और विरासत भी मजबूत हुई है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर से लेकर काशी विश्वनाथ तक, उन्होंने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित, पुनर्स्थापित और विकसित करने का काम किया है.
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पीएम के इस पूरे कार्यकाल को हम इस रूप में देख सकते हैं कि पहले दिन से जो ध्येय वाक्य और ध्येय शब्द उनके मन में रहे, उनको हमेशा उन्होंने संकल्प बनाया और उनको सिद्धि तक पहुंचाने में वो सफल रहे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सफर एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में प्रारंभ हुआ और आज देश के प्रधान सेवक के रूप में उन्होंने कार्यों को आगे बढ़ाया है. ये केवल उनके स्पष्ट विजन, दृढ़ संकल्प और सामाजिक जीवन में लगातार गुणात्मक परिवर्तन लाने और जीवन में बदलाव लाने के प्रयास से संभव हुआ है.
आशीर्वाद का दीया: अभियान की शुरुआत 17 सितंबर (पीएम मोदी के जन्मदिन) को होगी. इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग अपने घरों व बूथों पर दीप जलाकर पीएम मोदी की 25 साल की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करेंगे.
कलश यात्रा (वडनगर से वाराणसी): प्रधानमंत्री के जन्मस्थान वडनगर से उनकी संसदीय कर्मभूमि वाराणसी तक ‘वडनगर से वाराणसी जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ निकाली जाएगी.
सेवा सेतु अभियान: इसके तहत हर ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जिनका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं (जैसे आयुष्मान Bharat, पीएम किसान, वृद्धावस्था पेंशन आदि) से छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को दस्तावेजी और डिजिटल सहायता प्रदान कर जोड़ना है.
अन्य गतिविधियां: इस एक महीने के दौरान ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, युवा संवाद और ‘सेवा मेरा योगदान’ जैसे लगभग 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
’25 सालों में जन सेवा से राष्ट्र सेवा के मंत्र जारी’
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले 25 सालों में जन सेवा से राष्ट्र सेवा के मंत्र को पकड़ते हुए पूरी तरह से सेवा यात्रा को जारी रखा है. उन्होंने कहा कि 25 करोड़ गरीब परिवारों को गरीबी रेखा से बाहर लाना, 80 करोड़ लोगों को राशन उपलब्ध कराना , 100 करोड़ लोगों से अधिक को सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ना, 12 करोड़ शौचालय, कोविड की फ्री वैक्सीन और 4 करोड़ से अधिक गरीबों के लिए आवास बनाना सामान्य घटना नहीं है.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: