चुनाव आयोग ने देश भर की पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है.


चुनाव आयोग ने देश भर की पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. 3 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में फैली पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए वोटिंग 6 अक्टूब 2026 को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी. संबंधित विधायकों और सांसदों के इस्तीफे के कारण ये सीटें खाली हो गई थीं.

 


चुनाव आयोग के मुताबिक, इस उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी. उम्मीदवार 16 सितंबर तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 19 सितंबर तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे.

इन 5 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंगे:

मदुरंतकम (तमिलनाडु) धरापुरम (तमिलनाडु) थट्टनचावडी (पुडुचेरी) रेजीनगर (पश्चिम बंगाल) नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल)

 


लोकसभा की 1 सीट पर उपचुनावः

लोकसभा सीट: नौगांव (असम)

खबर अपडेट की जा रही है…

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।