सुबह-सुबह भूकंप के झटके से कांपा अफगानिस्तान, घरों से भागे डरे-सहमे लोग,130KM गहराई में था केंद्र; जानें तीव्रता
अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 130KM गहराई में था केंद्र
मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अमेजन एयर का एक कार्गो प्लेन रनवे से आगे निकल गया और कई गाड़ियों से टकरा गया। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।
अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया है। अमेजन का एक कार्गो विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर सड़क पर जा पहुंचा। इस भीषण हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं और दो अन्य को हल्की चोटें आईं है। हादसे का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बोइंग 767-300 कार्गो विमान ने प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और स्थानीय समय के अनुसार रविवार दोपहर 2:00 बजे (19:00 GMT) से ठीक पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लैंडिंग के दौरान पायलट नियंत्रण खो बैठा और फिर विमान रनवे पार कर सड़क पर जा घुसा, जहां कई वाहन उसकी चपेट में आ गए। इसके बाद विमान में भीषण आग लग गई और आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार उठने लगा।
हादसे के वायरल हो रहे वीडियो में कार्गो प्लेन का मलबा और धुएं का गुबार सड़क पर देखा जा सकता है। उसके पास दो सेमी-ट्रक भी मौजूद थे। कार्गो प्लेन में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है। मियामी-डेड रेस्क्यू फायर चीफ ने बताया कि दुर्घटना के बाद कई लोग गाड़ियों के अंदर फंस गए थे, जबकि पायलट और को-पायलट भी विमान के अंदर फंसे हुए थे।
मियामी-डैड काउंटी के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस जानकारी की पुष्टि की। विमान के पायलट और सह-पायलट कॉकपिट में फंस गए थे। आग बुझाने और राहत कार्य के लिए तुरंत 60 से अधिक दमकल इकाइयां मौके पर पहुंचाई गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के कई घंटों बाद भी विमान से ईंधन रिसाव रोकने का काम जारी था। इस हादसे के कारण मियामी एयरपोर्ट पर हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। रविवार देर शाम तक लगभग 250 उड़ानें देरी से चल रही थीं।
आग लगने के बावजूद विमान का मुख्य ढांचा काफी हद तक सुरक्षित दिखा और वह अपने पेट के बल रुका हुआ था। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, यह विमान नॉर्थ कैरोलिना की कार्गो कंपनी ‘21 एयर’ द्वारा संचालित किया जा रहा था। फ्लाइटराडार 24 के आंकड़ों से पता चला कि यह 32 साल पुराना बोइंग 767 मूल रूप से यात्री विमान था, जिसे 2015 में कार्गो विमान में बदला गया था। जांच एजेंसियां घटना की पूरी पड़ताल कर रही हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 130KM गहराई में था केंद्र
लंदन में RSS के सेलिब्रेशन ऑफ वननेस (एकता का उत्सव) कार्यक्रम में बोलते हुए, मोहन भागवत ने कहा, "मैंने कुछ लोगों को यह कहते सुना है कि हमारे काम का आधार नफरत है
के तहत CBI ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में बैंक खातों, मनी लेयरिंग और APK के इस्तेमाल का खुलासा हुआ है.
Leave a Comment: