RSS का मकसद प्यार फैलाना है, न कि नफरत… लंदन में बोले मोहन भागवत
लंदन में RSS के सेलिब्रेशन ऑफ वननेस (एकता का उत्सव) कार्यक्रम में बोलते हुए, मोहन भागवत ने कहा, "मैंने कुछ लोगों को यह कहते सुना है कि हमारे काम का आधार नफरत है
अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 130KM गहराई में था केंद्र
अफगानिस्तान में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में भय हो गया और डरे-सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात है कि अब तक भूकंप से जान-माल के नुकसान खबर नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया। इसका केंद्र 36.114 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.820 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई 130 किलोमीटर दर्ज की गई।
NCS ने बताया कि अधिक गहराई होने के कारण इसके प्रभाव से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
वैज्ञानिक दृष्टि से गहराई के आधार पर भूकंपों को तीन हिस्सों में बांटा गया है- उथला, मध्यवर्ती और गहरा। उथले भूकंप जमीन की सतह से लेकर 70 किलोमीटर तक की गहराई में आते हैं। मध्यवर्ती भूकंप की गहराई 70 किलोमीटर से लेकर 300 किलोमीटर के बीच होती है। जबकि गहरे भूकंप की गहराई 300 से 700 तक होती है। आमतौर पर जब कोई भूकंप जमीन में 70 किलोमीटर से अधिक की गहराई पर आता है, तो उसे डीप-फोकस भूकंप कहा जाता है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लंदन में RSS के सेलिब्रेशन ऑफ वननेस (एकता का उत्सव) कार्यक्रम में बोलते हुए, मोहन भागवत ने कहा, "मैंने कुछ लोगों को यह कहते सुना है कि हमारे काम का आधार नफरत है
के तहत CBI ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में बैंक खातों, मनी लेयरिंग और APK के इस्तेमाल का खुलासा हुआ है.
दिल्ली के मोती बाग स्थित सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के बाद बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
Leave a Comment: