सत्य निकेतन में एक PG बिल्डिंग के गिरने के बाद छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने रविवार रात दिल्ली नगर निगम (MCD) की बिल्डिंग के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. ABVP कार्यकर्ताओं ने MCD की लापरवाही और छात्रों के ज्यादा आबादी वाले इलाकों में चल रहे PG आवासों में सुरक्षा उपायों में ढिलाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया. साथ ही निगम कमिश्नर के इस्तीफे की मांग की गई.
विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता MCD बिल्डिंग में घुस गए और धरना दिया. ABVP ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की. ABVP के पदाधिकारियों ने कहा कि [[[ ABTAKTV ] सत्य निकेतन की घटना बहुत दुखद है. देश भर से छात्र राजधानी के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों, जिनमें दिल्ली यूनिवर्सिटी भी शामिल है. उसमें पढ़ने आते हैं और उनमें से बड़ी संख्या में छात्र प्राइवेट PG और किराए के मकानों में रहते हैं. ऐसे में, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह इन बिल्डिंगों की मजबूती, आग से सुरक्षा और तय मानकों के पालन को लेकर नियमित जांच सुनिश्चित करे
उच्च-स्तरीय, निष्पक्ष जांच की मांग
ABVP ने सत्य निकेतन घटना की उच्च-स्तरीय, निष्पक्ष जांच की मांग की है और लापरवाही के लिए जिम्मेदार PG संचालकों और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है. इसके अलावा, संगठन ने दिल्ली के छात्र-बहुल इलाकों में सभी PG और किराए की बिल्डिंगों का तुरंत सुरक्षा और स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने, और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली बिल्डिंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहे जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और निगम कमिश्नर को तत्काल पद से इस्तीफा देना चाहिए.
छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता मंजूर नहीं
ABVP के पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता मंजूर नहीं किया जाएगा. जब तक प्रशासन इस मामले में ठोस कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं करता, तब तक ABVP छात्रों की सुरक्षा के मुद्दे को जोर-शोर से उठाता रहेगा.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: