पीएम मोदी की SRCC में दिमागी नक्सल और नाराज फुफा टिप्पणी के बाद विपक्षी नेताओं ने इसे शिक्षा मंच का राजनीतिक दुरुपयोग बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम ने युवाओं के मुद्दों पर बात नहीं की.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिमागी नक्सली टिप्पणी को लेकर विपक्षी नेताओं ने उन पर निशाना साधा है. रविवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में पीएम मोदी के संबोधन के बाद कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने छात्रों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात करने के बजाय राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए प्रतिष्ठित शैक्षणिक मंच का इस्तेमाल किया.

पीएम ने SRCC के शताब्दी समारोह में बोलते हुए अपनी दिमागी नक्सल वाली टिप्पणी को फिर दोहराया. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने दिमागी नक्सल के खिलाफ आवाज उठाई तो इसका समर्थन करने वाले लोग एक-एक करके सामने आने लगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि अब जनता भी ऐसे लोगों का असली चेहरा देख रही है.

खरगे नेक्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी के SRCC दौरे को लेकर उनकी आलोचना की. उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम देश के युवाओं, शिक्षा, रोजगार और उनके भविष्य पर बातचीत करने का मौका था, लेकिन प्रधानमंत्री का भाषण राजनीतिक हमले में बदल गया. खरगे ने प्रधानमंत्री पर यह आरोप भी लगाया कि वे सरकार के कामकाज से जुड़े सवालों का जवाब देने के बजाय अपने राजनीतिक विरोधियों के लिए बार-बार अलग-अलग तरह के लेबल या नाम इस्तेमाल करते हैं. खरगे ने कहा, “मोदी जी का काम करने का तरीका यही है. लोकतंत्र में सवालों को दबाने के लिए विपक्ष को हर साल एक नया नाम या विशेषण देना… ताकि उनकी अपनी नाकामियां छिपी रहें! जैसे—नाराज फुफा, दिमागी नक्सली. खरगे ने कहा कि युवाओं के सवालों का जवाब देने के बजाय प्रधानमंत्री ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा.
https://x.com/kharge/status/2096465480227963300?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2096465480227963300%7Ctwgr%5E64973c95ce386219d9f3c305f2685dc016b20006%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Findia%2Fpm-modi-dimagi-naxal-srcc-controversy-opposition-criticism-3899833.html

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “विशेषण बदलते रहते हैं, लेकिन मोदी सरकार की जन-विरोधी नीतियां नहीं बदलतीं.”

खरगे, पीएम मोदी के उस भाषण का ज़िक्र कर रहे थे जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा था, “आपको दो तरह के लोग मिलेंगे. एक तरह के लोग समाज की ताकत को देश की ताकत में बदलते हैं। दूसरे तरह के लोग कोई भी काम शुरू होने पर ‘नाराज़ फूफा’ बन जाते हैं और हर चीज़ का विरोध करते हैं.”

पवन खेड़ा ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी प्रधानमंत्री पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मोदी का विपक्ष पर बार-बार निशाना साधना उनकी हीन भावना को दिखाता है. खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपने लंबे कार्यकाल के बाद SRCC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मंच का इस्तेमाल युवाओं के लिए कोई स्पष्ट सोच और सकारात्मक संदेश देने के लिए करना चाहिए था. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के पास देश के युवाओं के लिए कोई प्रेरक संदेश या भविष्य का स्पष्ट विजन नहीं है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।