जौनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर द्वारा जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठित व्यापार मण्डलों के पदाधिकारियों एवं व्यापारी बन्धुओं के साथ गोष्ठी/बैठक आयोजित


*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद के विभिन्न व्यापार मण्डलों के पदाधिकारियों एवं व्यापारी बन्धुओं के साथ की गई गोष्ठी, सुरक्षा व्यवस्था एवं विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में किया गया संवाद-*

जौनपुर 

दिनांक 02.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर द्वारा जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठित व्यापार मण्डलों के पदाधिकारियों एवं व्यापारी बन्धुओं के साथ गोष्ठी/बैठक आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं सुरक्षा सम्बन्धी विषयों की जानकारी प्राप्त की गई। व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई।

                वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा व्यापारी बन्धुओं से अपने-अपने प्रतिष्ठानों एवं आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने एवं उन्हें सदैव क्रियाशील रखने, संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने तथा सुरक्षा सम्बन्धी किसी भी समस्या के सम्बन्ध में पुलिस प्रशासन से सम्पर्क स्थापित करने की अपील की गई।  साथ ही साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत व्यापारियों को सतर्क रहने, किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने तथा किसी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल सम्बन्धित पुलिस/साइबर हेल्पलाइन को सूचित करने हेतु जागरूक किया गया।  *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय द्वारा उपस्थित व्यापार मण्डलों के पदाधिकारियों एवं व्यापारी बन्धुओं को आश्वस्त किया गया कि व्यापारियों एवं आमजन की सुरक्षा जौनपुर पुलिस की प्राथमिकता है तथा उनकी समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु पुलिस सदैव तत्पर है।*   बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा उपस्थित व्यापारी बन्धुओं द्वारा पुलिस प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

    *उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण महोदय उपस्थित रहे।*

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।