सिधौली में निकला जुलूसे मोहम्मदी, हजारों लोगों ने की शिरकत
जगह-जगह हुआ स्वागत, विभिन्न अंजुमनों ने बढ़ाई जुलूस की रौनक
आमोद कुमार
आमोद कुमार
बांदा। बारिश का मौसम राहत की बूंदों के साथ खतरे की आहट भी लेकर आता है। नदी, नाले और तालाब जहां सामान्य दिनों में जीवन का हिस्सा हैं, वहीं उफान के समय यही जलस्रोत मौत का रास्ता बन सकते हैं। संभावित बाढ़ और डूबने की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने साफ किया है कि तेज बहाव को चुनौती देना बहादुरी नहीं, जिंदगी से खिलवाड़ है। नागरिक नदी, नाले, तालाब और जलभराव वाले इलाकों के पास अनावश्यक जाने से बचें। बच्चों को जलस्रोतों से दूर रखें और किसी भी हालत में तेज बहाव वाले पानी को पैदल अथवा वाहन से पार करने का प्रयास न करें।नाव सुविधा है, जोखिम उठाने का लाइसेंस नहीं
नाव से यात्रा करने वालों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने की हिदायत दी गई है। प्रशासन का संदेश स्पष्ट है कि कुछ अतिरिक्त सवारियां बैठाकर बचाए गए चंद मिनट किसी बड़े हादसे की कीमत बन सकते हैं।किसी व्यक्ति के डूबने पर भी भीड़ का जोश जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासन ने अपील की है कि बचाव के नाम पर स्वयं पानी में उतरकर दूसरी जान जोखिम में न डालें, बल्कि तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दें।
हर अफवाह आपदा को और बड़ा करती है
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और केवल अधिकृत माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। जरूरत पड़ने पर प्रशासन द्वारा चिन्हित सुरक्षित स्थानों पर जाने और राहत-बचाव कार्य में सहयोग करने को कहा गया है।जिलाधिकारी अमित आसेरी ने जनपदवासियों से सावधानी और जागरूकता बरतने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन के निर्देशों का पालन कर संभावित हादसों को टाला जा सकता है।आपात स्थिति में संपर्क करें—- बांदा आपदा नियंत्रण कक्ष:05192-285260
- टोल फ्री: 1077
- पुलिस: 112
- एम्बुलेंस: 108
जिला प्रशासन का संदेश सीधा है—बाढ़ से लड़ने नहीं, उससे बचने की समझदारी दिखाएं। सावधान रहें, सुरक्षित रहें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जगह-जगह हुआ स्वागत, विभिन्न अंजुमनों ने बढ़ाई जुलूस की रौनक
सुरेश यादव ब्यूरो रिपोर्ट बहराइच:-
Leave a Comment: