मटेरा-बहराइच,अफजाल अहमद


मटेरा-बहराइच,अफजाल अहमद मटेरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर लक्ष्मनपुर निवासी पवन अवस्थी ने थाना रामगांव के रामपुर गोड़वा स्थित अपने अहाते में शुक्रवार सुबह फंदा डालकर फांसी लगा लिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे फंदा से नीचे उतारा और इंटहा चौराहा स्थित निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मटेरा प्रेम पाल सिंह, उपनिरीक्षक दया शंकर यादव, मुख्य आरक्षी राजेंद्र मोदनवाल, रामजीत यादव, इंद्रेश यादव, आरक्षी संगम यादव व सूरज सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य संकलित किए। एसओ ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जांच की जा रही है।रामगांव थाना प्रभारी दिवाकर तिवारी से बात करने पर बताया गया कि हां मुझे मटेरा थाने से सूचना मिली है,रामगांव पुलिस मटेरा पुलिस की हर सम्भव मदद कर रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।