आमोद कुमार


बांदा। नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन ईगल में बिसंडा पुलिस ने 47.1 ग्राम स्मैक के साथ धर्मराज पुत्र बच्चा निवासी सहेवा, गिरवां को गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की कीमत पुलिस ने करीब 5.5 लाख रुपये बताई है। आरोपी के पास से मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक धर्मराज मोटरसाइकिल से गांव-गांव जाकर युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने का कारोबार करता था। पूछताछ में उसने संजय नशीला उर्फ छंग्गू मास्टर से स्मैक खरीदने और महंगे दामों पर बेचने की बात बताई है। पुलिस ने संजय को फरार अभियुक्त बनाया है।मामला सिर्फ 47.1 ग्राम स्मैक की बरामदगी का नहीं, बल्कि उस जहर की उस राह का है जो गांवों की पगडंडियों से होते हुए युवा पीढ़ी की नसों तक पहुंच रही है। तस्कर पकड़ा गया है, लेकिन असली चुनौती उस नेटवर्क को जड़ से उखाड़ना है, जो नशे को मुनाफे का कारोबार और युवाओं के भविष्य को बाजार का माल समझ रहा है।
बिसंडा पुलिस ने धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी, चौकी प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा सहित पुलिस टीम ने की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।