रक्षा बंधन पर जिला जेल में महिलाओं के लिए जलपान की व्यवस्था
अर्जुन रौतेला आगरा।
दीप सिंह
कन्नौज। रक्षाबंधन के पर्व पर कन्नौज पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को ‘राखी विद खाकी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर उज्जैना और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैबतपुर कटरा की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार समेत पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की कलाई पर राखी बांधी।
राखी बांधने के दौरान छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को स्नेह व आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा और सम्मान के प्रति हर समय तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। एसपी विनोद कुमार ने छात्राओं को मिठाई, चॉकलेट और उपहार भी भेंट किए।
इस मौके पर एसपी ने कहा कि रक्षाबंधन आपसी स्नेह के साथ-साथ विश्वास, सुरक्षा और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना संकोच पुलिस की मदद लेने को कहा।
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारीगण सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
अर्जुन रौतेला आगरा।
मुलाकात के लिए आने वाली महिलाओं के बैठने के लिए समुचित छांव व कुर्सियों की व्यवस्था की गई
15 दिन पहले प्रकाशित हुई थी सड़क की बदहाली की खबर, ग्रामीणों और दुकानदारों में खुशी
Leave a Comment: