अर्जुन रौतेला आगरा।


 आगरा। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षा बंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के दिशा-निर्देशन में जिला अपराध निरोधक समिति, आगरा की ओर से जिला कारागार आगरा में विशेष सेवा कार्य किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जेल में बंदियों से मिलने पहुंची महिलाओं के लिए जलपान की व्यवस्था की।
इस दौरान महिलाओं को चाय, पकौड़े, बिस्कुट एवं फल आदि वितरित किए गए। समिति के सदस्यों ने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सामाजिक सरोकार का पर्व है। इस अवसर पर जेल में आने वाली महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसी उद्देश्य से जलपान सेवा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला मंत्री आलोक आर्य एवं शहर अध्यक्ष मुकेश मित्तल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम निर्देशक के रूप में अवधेश गोयल, प्रमोद अग्रवाल, शीतल अग्रवाल एवं अमित गर्ग शामिल रहे। सेवा प्रभारी विनय पोरवाल (जिला उपमंत्री) रहे।
इस अवसर पर मनीष डोमिनिक, आशीष गुप्ता, छैलबिहारी खंडेलवाल, अनीता खंडेलवाल, पेंसी तोमर, कमल गुलाटी, नीलम गुलाटी, शीला बहल, पुष्पेंद्र शिशोदिया, राहुल वर्मा, गौरव गुप्ता, वत्सला प्रभाकर, श्वेता अग्निहोत्री, रीता भट्टाचार्य, राजेंद्र अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अवधेश गोयल, विकास मित्तल, मयंक गुप्ता, प्रिंस गोयल, सुबोध गुप्ता एवं राजीव जैन आदि ने सहयोग किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष चंद्र मोहन सचदेवा के निर्देशन में हुआ, जिसमें अमित गुप्ता, बीना अग्रवाल एवं सोमदेव सारस्वत सहित अन्य सदस्यों ने भी सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।