जौनपुर शारदीय नवरात्र महापर्व पर मड़ियाहूं नगर के युवा शक्ति दुर्गा पूजा समिति की ओर से सदरगंज स्थित हनुमान


ब्रेकिंग न्यूज 

जौनपुर 

 

शारदीय नवरात्र महापर्व पर मड़ियाहूं नगर के युवा शक्ति दुर्गा पूजा समिति की ओर से 

सदरगंज स्थित हनुमान मंदिर पर नौ देवियों के स्वरूपो को पूजा गया।

    बताते चलें कि युवा शक्ति दुर्गा पूजा के पंडाल में हवन पूजन के साथ वातावरण भक्ति में हो गया।शारदीय नवरात्रि की महानवमी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। मां का भव्य श्रृंगार और आरती की गई। कलश पूजन कन्या पूजन हवन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए गए। महानवमी पर श्रद्धालुओ देवी मां

 को लगाया गया हलवा पुड़ी का भोग तथा चना,खीर मिठाईयां व फल  को अर्पित की।

 पं० ललित कुमार मिश्र ने विधि विधान से पूजा पाठ, हवन पूजन व आरती कराया।

देर रात्रि तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजायमान हो उठा।

उक्त अवसर पर नवल किशोर माड़वारी, सुक्खू निगम, बेचू लाल मौर्य, दिनेश मारवाड़ी नवीन कुमार संकेत सहित तमाम भक्तगण व युवा शक्ति दुर्गा पूजा समिति के समस्त कार्यकर्ता व भारी संख्या में महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।