स्मैक का गांवों तक फैलता जहर: 5.5 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार।
आमोद कुमार
चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, चौराहा-तिराहों पर तैनाती; त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
महोली सीतापुर
रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी महोली नागेंद्र चौबे और महोली कोतवाली प्रभारी जे बी पांडे की व्यवस्था पर लगातार नजर रखे हुए हैं। त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया है।
चौराहों और तिराहों के साथ ही बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे और कोतवाली प्रभारी जे बी पांडे ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि रक्षाबंधन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। भीड़ वाले स्थानों पर लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाए और किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
आमोद कुमार
Leave a Comment: