ईद मिलादुन्नबी पर मोहल्लावासियों और मोहम्मद शारिक ने लाइट वालो का किया सम्मान
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
रक्षाबंधन पर सुरक्षा का उपहार,परिवहन विभाग ने भाइयों को बांटे हेलमेट, बहनों और माताओं ने ली शपथ
पीलीभीत सूचना विभाग 26 अगस्त 2026/रक्षाबंधन के पावन अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से एक अनोखी और सराहनीय पहल देखने को मिली। बुधवार को विभाग द्वारा आसाम रोड फ्लाईओवर के समीप एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बहनों की ओर से भाइयों को सुरक्षा के रूप में हेलमेट का उपहार देना था। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री ने किया।
कार्यक्रम के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने मार्ग से गुजर रही बहनों और माताओं के साथ जा रहे भाइयों तथा बेटों को रोककर उन्हें हेलमेट भेंट किए। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों को सुरक्षा कवच के रूप में हेलमेट प्रदान किए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज तो सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट उपहार स्वरूप दिया गया है, लेकिन भविष्य में यदि वे बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए तो नियमनुसार सख्त चालान की कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने वहां मौजूद बहनों और माताओं को एक विशेष शपथ भी दिलाई। उन्होंने सभी से यह संकल्प दिलवाया कि वे भविष्य में अपने भाइयों और पुत्रों को घर से बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन लेकर बाहर नहीं निकलने देंगी और हमेशा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देंगी। इस मौके पर परिवहन विभाग का समस्त स्टाफ और प्रवर्तन दल के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
रास्ते-नाली के विवादों पर बनेगी पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम “पुलिस आपके द्वार” से बढ़ा भरोसा, अपराध से दूर रहने की युवाओं को नसीहत; पासपोर्ट वेरिफिकेशन में आपराधिक रिकॉर्ड बन सकता है परेशानी का सबब
मीरजापुर 26 अगस्त को पैगम्बर हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लाल्लाहो अलैह व सल्लम के
Leave a Comment: