श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि


श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
पूरनपुर-पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के यौम-ए-पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी) के मुकद्दस मौके पर कस्बे/शहर में अकीदत और एहतराम के साथ जश्न मनाया गया। इस अवसर पर मोहल्लेवासियों के नेतृत्व में और मोहम्मद शारिक की विशेष मौजूदगी में एक शानदार स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के दौरान क्षेत्र में बेहतरीन और आकर्षक रोशनी (लाइटिंग) की व्यवस्था करने वाले मोहम्मद नसीम को दुपट्टा ओढ़ाकर व ईद मिलाद उन नबी का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मोहम्मद शारिक ने कहा कि त्यौहार की रौनक बढ़ाने और गलियों को जगमगाने में मोहल्लावासियों का योगदान सराहनीय है। मोहल्लावासियों ने भी इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई।
हजरत मोहम्मद मुस्तफा (सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम) इस्लाम के आखिरी पैगंबर हैं। उनका जीवन पूरी इंसानियत के लिए दया, शांति और मोहब्बत का पेगाम दिया!इस मौके पर इकरार मोहम्मद, इसरार, मोहम्मद अलीम, मोहम्मद सादिक, नसीर, जीशान, मोहम्मद रिजवान, कासिब खान, सभासद मोहम्मद हनीफ व तमाम लोग मौजुद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।