मरकज़ी जशन व जुलूस ईद मिलादुन्नबी कमेटी जनपद-मीरजापुर प्रेस-नोट
मीरजापुर 26 अगस्त को पैगम्बर हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लाल्लाहो अलैह व सल्लम के
रास्ते-नाली के विवादों पर बनेगी पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम “पुलिस आपके द्वार” से बढ़ा भरोसा, अपराध से दूर रहने की युवाओं को नसीहत; पासपोर्ट वेरिफिकेशन में आपराधिक रिकॉर्ड बन सकता है परेशानी का सबब
रास्ते-नाली के विवादों पर बनेगी पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम
“पुलिस आपके द्वार” से बढ़ा भरोसा, अपराध से दूर रहने की युवाओं को नसीहत; पासपोर्ट वेरिफिकेशन में आपराधिक रिकॉर्ड बन सकता है परेशानी का सबब
गोरखपुर। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ आम जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने के लिए गोरखपुर पुलिस ने अब “पुलिस आपके द्वार” की पहल तेज कर दी है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चौपाल और जनसंवाद के जरिए पुलिस सीधे जनता के बीच पहुंच रही है। इसी क्रम में राजघाट थाना क्षेत्र की चौकी अमरूदबाग अंतर्गत अघोर पीठ में राजघाट थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में चौपाल/जनसंवाद का आयोजन किया गया।
चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रखीं। इसमें मुख्य रूप से रास्ते, नाला-नाली और राजस्व से जुड़े विवाद सामने आए। थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि राजस्व से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच कराई जाएगी, ताकि विवादों का नियमानुसार समाधान कराया जा सके।
अपराध से दूर रहें युवा, वेरिफिकेशन में आ सकती है दिक्कत
जनसंवाद के दौरान थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा ने युवाओं और स्थानीय लोगों को अपराध से दूर रहने की स्पष्ट नसीहत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को आपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता भविष्य में पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान परेशानी खड़ी कर सकती है। खासकर पासपोर्ट वेरिफिकेशन के समय आपराधिक रिकॉर्ड बाधा बन सकता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
थाना प्रभारी की पहल से जनता में दिखा भरोसा
चौपाल का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच दूरी कम करना और लोगों की समस्याओं को उनके घर-द्वार के करीब सुनना रहा। थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा ने लोगों को भरोसा दिलाया कि कानून के दायरे में रहकर हर शिकायत का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस अधिकारियों के सीधे जनता के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनने से पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत हो रहा है। खासकर छोटे-छोटे विवादों को समय रहते सुलझाने की पहल से भविष्य में बड़े विवादों की आशंका भी कम होगी।
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर जिलेभर में चल रही चौपाल और जनसंवाद की पहल को लोग कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने की दिशा में प्रभावी कदम मान रहे हैं। जनता का कहना है कि जब खाकी खुद जनता के दरवाजे तक पहुंचकर उसकी बात सुनेगी, तो पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास की डोर और मजबूत होगी।
राजघाट में गौरव कुमार वर्मा की चौपाल इसी भरोसे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम साबित हुई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मीरजापुर 26 अगस्त को पैगम्बर हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लाल्लाहो अलैह व सल्लम के
रायगड़ जिला कलेक्टर आशुतोष कुलकर्णी के निर्देश पर तथा उपजिलाधिकारी रमेश कुमार
Leave a Comment: