रायगड़ जिला कलेक्टर आशुतोष कुलकर्णी के निर्देश पर तथा उपजिलाधिकारी रमेश कुमार


रायगड़ जिला कलेक्टर आशुतोष कुलकर्णी के निर्देश पर तथा उपजिलाधिकारी रमेश कुमार जेना के नेतृत्व में रायगड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान जे.के.पुर, काशीपुर, रिवलकोणा, लक्ष्मीपुर और गाड़िशेषखाल क्षेत्रों में सड़क किनारे स्थित विभिन्न दुकानों एवं ढाबों पर छापेमारी की गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में देशी शराब सहित अन्य अवैध शराब एवं नशीले पदार्थ बरामद किए गए।
इसके बाद आबकारी टीम ने कोलनरा तहसील के अंतर्गत मिनाझिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप बांकीली ग्राम पंचायत क्षेत्र के जंगल में छापेमारी की। यहां एक बड़ा परित्यक्त अवैध शराब निर्माण केंद्र का पता चला।
मौके से अवैध शराब बनाने के लिए रखी गई शराब, विभिन्न प्रकार के जार तथा शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई। इन सामग्रियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही अवैध शराब निर्माण के लिए बनाई गई परित्यक्त झोपड़ी को भी ध्वस्त कर दिया गया।
इस आबकारी विरोधी अभियान में जिला मोबाइल यूनिट, रायगड़ के आबकारी निरीक्षक कम्भुपाणि सिंदूर के साथ ए.एस.आई. आबकारी प्रदीप नायक, आबकारी कर्मचारी करुणाकर पात्र एवं पर्चुरी किशोर शामिल रहे।वहीं, रायगड़ आबकारी थाने के अधिकारी-प्रभारी बाणी सुना के नेतृत्व में गुजरी धर्माराव, किशोर बिडिका, संदीप पात्र, अमर दलई तथा आबकारी कांस्टेबल मेलका कुमारी ने भी अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।प्रशासन की ओर से बताया गया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ इस तरह के अभियान आने वाले दिनों में और तेज किए जाएंगे। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी आबकारी कार्यालय अथवा प्रशासन को इसकी सूचना दें।

चित्तरंजन नायक
रायगड़ (ओडिशा)

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।