बांदा मिनी ओलंपिक का आगाज, 10 खेलों में 110 प्रतियोगिताएं; खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच
आमोद कुमार
पिपरौली ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कालेसर में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर भाईचारे, प्रेम और आपसी सुरक्षा का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय की छात्राओं ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा और सहयोग का संकल्प लिया।
इस मौके पर छात्राओं ने बताया कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि यह सामाजिक एकता और नारी सम्मान का प्रतीक है। राखी का धागा हमें सिखाता है कि हम सबको एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।
विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। एक-दूसरे को बीज राखी और हस्तनिर्मित राखियां बांधी।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, "रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का पावन पर्व है। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। हमें अपने रिश्तों की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।"इस दौरान मंजू देवी, सरोज सिंह, पूनम त्रिपाठी सहित सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आमोद कुमार
आमोद कुमार
रिपोर्ट सोनूपाठक
Leave a Comment: