आमोद कुमार


आमोद कुमार
बांदा, 26 अगस्त 2026। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), बांदा की ओर से आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों छात्र उत्साह के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका, अनुशासन, नागरिक कर्तव्य और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर वक्ताओं ने विचार रखे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह प्रांत प्रचारक मुनीश जी, विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद झा तथा अध्यक्ष जिला संघचालक सुरेंद्र जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन हुआ।सकारात्मक सोच और अनुशासन को बताया युवा शक्ति की पहचान
सह प्रांत प्रचारक मुनीश जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए संघ की 100 वर्षों की यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत युवा राष्ट्र है और जिस देश के पास मजबूत युवा शक्ति होती है, वह निरंतर प्रगति की ओर बढ़ता है। युवाओं की सकारात्मक सोच, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।उन्होंने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन और विचारों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हेडगेवार की दूरदर्शी सोच के कारण संगठन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य आगे बढ़ा। उन्होंने संघ के प्रति नकारात्मक धारणा रखने वालों से शाखा में आकर उसकी कार्यप्रणाली को समझने का आह्वान किया।मुनीश ने कहा कि बदलते समय में राष्ट्र के प्रति समर्पण का स्वरूप भी बदला है। आज युवाओं को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाकर देश को मजबूत बनाने में योगदान देना चाहिए।
नागरिक कर्तव्य निभाना जरूरी विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद झा ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सबसे पहले नागरिकों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना होगा। जिम्मेदार नागरिक ही मजबूत समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं। उन्होंने छात्रों से सामाजिक परिवर्तन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए। अध्यक्ष सुरेंद्र पाठक जी ने कहा कि राष्ट्र के विकास की सबसे बड़ी शक्ति युवा हैं और उनके व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से ही विकसित भारत की संकल्पना को साकार किया जा सकता है।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संचालन अभिमन्यु जायसवाल ने किया।इस अवसर पर नगर संघचालक रामनाथ  विभाग कार्यवाह संजय, जिला कार्यवाह श्यामसुंदर  जिला प्रचारक अनुराग , नगर कार्यवाह उमाशंकर  सहित संघ के पदाधिकारी और सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।