राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना एवं हरित पंचायत विषय पर कार्यशाला आयोजित।
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
विशुनगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से चारा लेने गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और अनहोनी की आशंका जताई है।

परिजनों के अनुसार युवती की मां खेत में चारा काट रही थी। इसी दौरान युवती चारा उठाने के लिए खेत की ओर गई थी। कुछ समय बाद जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के खेतों और संभावित स्थानों पर तलाश करने के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों ने युवती के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से उसकी तलाश कराने की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवती के लापता होने के कारणों और उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
आमोद कुमार
आमोद कुमार
Leave a Comment: