आमोद कुमार


आमोद कुमार
बांदा, 27 अगस्त 2026। जनपद में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “बांदा मिनी ओलंपिक” का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस मिनी ओलंपिक में 10 खेलों की करीब 110 प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।
प्रथम चरण में इंडोर एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 29 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक कराया जाएगा। प्रतियोगिताओं में बांदा जनपद के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।
इन खेलों में होगी प्रतियोगिता
शूटिंग: 30 अगस्त से 1 सितंबर — सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर
वॉलीबाल: 31 अगस्त से 2 सितंबर — जूनियर, सीनियर एवं वेटरन्स कबड्डी: 1 सितंबर — सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर चेस: 2 से 3 सितंबर — जूनियर एवं सीनियर
बैडमिंटन: 3 से 5 सितंबर — बालक/बालिका, सब जूनियर एवं जूनियर रस्साकसी: 3 से 4 सितंबर स्किपिंग रोप: 3 से 4 सितंबर — जूनियर एवं सीनियर ताइक्वांडो: 3 से 4 सितंबर — कैडेट, सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर
टेबल टेनिस: निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार — जूनियर एवं सीनियर
सेपक टकरा: 3 से 4 सितंबर — जूनियर एवं सीनियर
प्रतियोगिताओं का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम बांदा, भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल, हार्पर क्लब और पं. जेएन कॉलेज मैदान समेत विभिन्न स्थानों पर कराया जाएगा।विजेताओं को मिलेगा सम्मान प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि जनपद की खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है।जिला खेल कार्यालय ने जनपद के खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। निःशुल्क प्रवेश के साथ यह आयोजन उन खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर है, जिनकी प्रतिभा अक्सर संसाधनों और मंच के अभाव में मैदान तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देती है।
स्थान: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम, बांदा
आयोजक: जिला खेल कार्यालय, बांदा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।