आमोद कुमार


आमोद कुमार
बांदा। बारिश के बीच आसमान से गिरी बिजली ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कमासिन थाना क्षेत्र के कतार गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कक्षा आठ की 12 वर्षीय छात्रा भोली की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
गांव निवासी रमेश प्रजापति की बेटी भोली स्कूल से लौटने के बाद खाना खाकर घर के पीछे खेत में बकरी और गाय चराने चली गई थी। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली खेत में आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से भोली गंभीर रूप से झुलस गई।हादसे के वक्त उसकी छोटी बहन अंशिका करीब 10 मीटर दूर खेल रही थी, जिससे वह बाल-बाल बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास हालत में भोली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों की कोशिशें नाकाम रहीं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश राजपूत ने बताया कि बालिका को करीब 4:15 बजे अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। आवश्यक कार्रवाई के लिए कमासिन पुलिस को सूचना दे दी गई है।
जिस उम्र में भोली के हाथों में किताबें और आंखों में भविष्य के सपने होने चाहिए थे, उसी उम्र में एक पल की आसमानी चमक ने परिवार की पूरी दुनिया अंधेरे में डुबो दी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।